{"_id":"68f3bf199172799ce902b083","slug":"two-sisters-on-their-way-to-school-were-crushed-by-a-bus-ludhiana-news-c-82-1-spkl1051-100678-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: स्कूल जा रही दो बहनों को बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: स्कूल जा रही दो बहनों को बस ने कुचला
Sat, 18 Oct 2025 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। कस्बा झुनीर में स्कूल जा रही दो बहनों की पीआरटीसी बस ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त बस लुधियाना से सिरसा जा रही थी।
झुनीर-लालियांवाली ढाणी बस्ती की सोनू कौर (12) व मीना कौर (7) सुबह समय अपने पिता के साथ एक्टिवा पर अपने पिता शिंदर सिंह के साथ झुनीर स्कूल आ रही थी। मेन सड़क पर मानसा से सिरसा जा रही बस ने उनकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। बस के नीचे आने से दोनों बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां झुनीर के सरकारी स्कूल में तीसरी व सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। थाना झुनीर के प्रमुख लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीआरटीसी की बस कब्जे में लेकर चालक रणजीत सिंह निवासी ऊभ्भा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरदूलगढ़ अस्पताल में भेजी गई हैं। उधर, ठुठियावाली चौकी के पास शनिवार की शाम बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसा निवासी जैफी कुमार के रूप में हुई है। ठुठियावाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।