फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two sisters and mother changed their religion near by village fought with them

धर्म परिवर्तन को लेकर दो बहनों और मां से मारपीट, तीन सग्गे भाई नामजद

Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
two sisters and mother changed their religion  near by village fought with them
लुधियाना। अन्य धर्म अपनाने से खफा एक परिवार ने गांव में रहने वाले एक परिवार से जमकर मारपीट की। इस हमले में दो बहनों और उसकी मां को मारा गया। इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना डेहलों पुलिस ने एक परिवार के तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव घवद्दी निवासी हरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। लगभग पांच साल पहले उसके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इस बात को लेकर गांव का एक परिवार रंजिश रखे हुए था। उन्हें काफी समय से बुरा भला कहा जा रहा था, लेकिन वह उसका कोई जवाब नहीं देते थे। 20 जून को वह लुधियाना स्थित चर्च में प्रार्थना के लिए गई थी।
विज्ञापन

शाम लगभग 8 बजे लौटी तो रास्ते में मनजीत सिंह, उसके भाई मोनू और सिकंदर ने उसे बुरा भला कहा। वह अपने घर चली गई इस दौरान आरोपी उसके घर पहुंच गए, उसकी बहन और मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यही नहीं आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें भी की। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसकी बहन को गंभीर चोट लगीं थीं, इसलिए उसे तुरंत सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed