फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two sides clashed over shop dispute, one accused of firing

दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पर गोली चलाने का आरोप

Wed, 09 Mar 2022 10:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over shop dispute, one accused of firing
लुधियाना। मोहल्ला धर्मपुरा इलाके में मंगलवार की रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों में दुकान के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक गुट पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया है। उसके बाद मारपीट कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए, जहां जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। बाकी थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जसबीर सिंह संधू ने बताया कि धर्मपुरा इलाके में उसकी दुकान है। तीन महीने पहले उसने दुकान इलाके की एक महिला को बेच दी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उस पर कब्जा करने चाहते थे और दूसरे पक्ष ने बातचीत करने के लिए उन्हें बुलाया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के एक युवक ने उनके साथ मारपीट की और धमकियां देते हुए गोलियां भी चलाईं। दूसरे पक्ष के एडवोकेट दीपिंदर सिंह ने बताया कि जिस दुकान का विवाद है उसका उन्होंने स्टे लिया हुआ है। वह अपने दफ्तर में भाई के साथ बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग दफ्तर में आए और जमकर तोड़ फोड़ की। हमलावर मारपीट के बाद दफ्तर में तोड़ फोड़ कर डीवीआर भी साथ ले गए। इस मामले में थाना डिवीजन तीन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर आकाश दत्त ने बताया कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed