फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two robbers arrested, one absconding in ludhiana

राहगीरों को लूटने में दो काबू, एक फरार

Fri, 14 Aug 2020 05:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested, one absconding in ludhiana
चोरी की बाइक पर राहगीरों से लूटपाट करने ते दो आरोपियों को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस गिरफ्त में आए भामियां रोड के गुरु नानक नगर निवासी लवदीप सिंह उर्फ दीपू और सलेम टाबरी स्थित मोहल्ला पीरुबंदा निवासी रमन से पूछताछ कर फरार साथी सूरज का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी भागीरथ मीना ने बताया कि 12 अगस्त की रात को थाना डिवीजन पांच पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सराभा नगर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर आरोपियों का पीछा कर घेराबंदी की गई। आरोपी सूरज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाकी दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक के अलावा 17 मोबाइल फोन और राहगीरों से लूटी गईं सोने की दो चेन बरामद हुईं। पूछताछ कमें पता चला कि आरोपियों ने करीब एक दर्जन से ऊपर वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी लूटपाट कर सामान को बांट लेते थे और सस्ते भाव में बेच कर ऐशकरते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनका साथी सूरज कहां है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के साथ कोई और भी शामिल है या फिर वही तीनों ही वारदातों में अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed