फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two robberies caught stealing in iron factory in Ludhiana

लुधियाना में लोहा फैक्टरी में चोरी करते दो रंगेहाथ दबोचे

Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two robberies caught stealing in iron factory in Ludhiana
लुधियाना। कूमकलां के गांव भम्मा कलां में स्थित एक लोहा फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को फैक्टरी वर्करों और लोगों ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान माछीवाड़ा की इंद्रा कालोनी निवासी मंगता और सलीम के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि समराला रोड स्थित मॉडल टाउन निवासी पुष्पेंद्र सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव भम्मा कलां में स्थित आरती इंटरनेशनल फैक्टरी में सिक्योरिटी अफसर तैनात है। 22 मार्च को वह फैक्टरी का चक्कर लगाने के लिए गए तो देखा कि दोनों आरोपित फैक्टरी की दीवार फांद कर अंदर घुसे हुए थे। वहां से लोहा चोरी करके बाहर खड़े मोटरसाइकिल के पास फेंक रहे थे। उन्होंने शोर मचाया और किसी तरह दोनों को काबू कर लिया। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है। दोनों पहले सपेरे का काम किया करते थे। पाबंदी लगने के बाद उन्होंने कबाड़ का काम शुरू कर दिया। वह काम भी नहीं चला। इसके बाद दोनों ने फैक्टरी से चोरी शुरू कर दी। दोनों वहां से 10 से 20 किलो लोहा चोरी करके ले जाते थे लेकिन सोमवार को दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed