फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two inspectors of PUNSAP caught taking bribe

Ludhiana News: एक लाख रुपये रिश्वत लेते पनसप के दो इंस्पेक्टर काबू

Tue, 16 Jul 2024 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors of PUNSAP caught taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला कार्यालय में तैनात पनसप के दो इंस्पेक्टरों जसपाल सिंह और प्रवीण कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को हरविंदर सिंह निवासी धनौला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त इंस्पेक्टरों ने उनसे एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की है और उन्हें धमकी दी है कि अन्यथा वे पिछले सीजन के दौरान ट्रकों के माध्यम से ढुलाई के दौरान गेहूं की कमी दिखाने के बदले बड़ी रकम चुकाने के लिए रिकवरी नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पनसप के दोनों आरोपी इंस्पेक्टरों को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed