{"_id":"694d583080962873050f9e2f","slug":"two-criminals-from-the-dadewal-gang-were-arrested-in-an-encounter-with-the-police-in-jalandhar-gobindgarh-news-c-46-1-spkl1013-109321-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जालंधर में पुलिस से मुठभेड़, दादेवाल गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जालंधर में पुलिस से मुठभेड़, दादेवाल गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर पुलिस ने दादेवाल गैंग से जुड़े दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर बटाला में फायरिंग और जालंधर में मोटरसाइकिल लूटने का आरोप है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर खुद मौके पर पहुंची और कार्रवाई की निगरानी की।
कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ और थाना डिवीजन नंबर-8 की टीमों ने तकनीकी व मानव संसाधन का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों को रमणीक एवेन्यू से बुलंदपुर रोड की ओर घेर लिया। जैसे ही आरोपियों ने खुद को घिरा पाया, उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (गुरदासपुर) और तेजबीर सिंह उर्फ तेजी (बटाला) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का ऐलान किया है।