{"_id":"621bb937a0d3201bfa3768e4","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-car-in-mansa-mansa-news-pkl4432795145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा : कार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, पास से गुजर रहे तीन अन्य बाइक सवार भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा : कार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, पास से गुजर रहे तीन अन्य बाइक सवार भी हुए घायल
विज्ञापन
मानसा। फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मृतक हरियाणा की जाखल मंडी के गांव सधानी के निवासी थे। घटना शाम साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बता दें कि दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
जानकारी के अनुसार मोहन सिंह और बलजीत सिंह बरेटा में एक फर्नीचर की दुकान पर लेबर का काम करते थे। देर रात बाइक से वे अपने घर जा रहे थे। जब वे गांव खुडाल कलां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही वरना कार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवाराें की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके साथ ही पास से गुजर रहे तीन अन्य बाइक सवारों को भी कार की चपेट में आने से चोटें लगीं हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गांव वासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया।