फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested for trying to rob a trader in Gandhi Nagar Market

गांधी नगर मार्केट में व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for trying to rob a trader in Gandhi Nagar Market
लुधियाना। गांधी नगर मार्केट में तेजधार हथियार से व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो पीड़ित की पहचान नहीं हो पा रही थी, बाद में पुलिस ने जांच की तो पीड़ित की पहचान मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई। रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस ने छावनी मोहल्ला निवासी नीरज और उसके एक साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी नीरज से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

रवि कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत के अनुसार वह शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब रेलवे स्टेशन से घर वापस जा रहा था। जब वह गांधी नगर मार्केट में पहुंचा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियार मार कर उससे लूट की कोशिश हुई। उसने जब शोर मचाया तो आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। वह डरते हुए वहां से चला गया। देर शाम तक उसने किसी को शिकायत नहीं दी थी। जब उसे पता चला कि पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया है तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जारी हो चुकी है। जिसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed