{"_id":"61d2d4637fe4f37b72183a3a","slug":"trees-cut-in-the-name-of-pruning-leaves-no-action-yet-ludhiana-news-pkl4380641168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ते की छंटनी के नाम पर काट डाले पेड़, अभी तक नहीं कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्ते की छंटनी के नाम पर काट डाले पेड़, अभी तक नहीं कोई कार्रवाई
विज्ञापन
लुधियाना। शहर के पाश इलाकों में से पत्तों की छंटनी के नाम पर पेड़ काट दिए गए और कानो कान खबर तक नहीं हुई। यह पेड़ कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के इलाके में ही काटे गए हैं। इसकी सूचना तक पुलिस को नहीं दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पूछा गया तो पेड़ काटने वालों ने यही बताया कि वह नगर निगम की ओर से आए हैं। पेड़ की छंटाई की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों को भी इसके बारे में सूचना नहीं है। थाना डिविजन पांच पुलिस की पुलिस से जानकारी मिली कि अब तक इसकी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
माडल ग्राम के मिड्डा चौक में तीन बड़े पेड़ों को रात को ही काट दिया गया। अब पेड़ों का तना ही बचा है। पेड़ काटने वालों ने लकड़ियां गायब कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों को रात में काटा गया जिससे किसी को पता न लगे। पब्लिक एक्शन कमेटी ने शहर में पेड़ काटे जाने के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इस कमेटी के सदस्य गुरकीरत सिंह ने बताया कि मिड्डा चौक में तीन पेड़ों को काटा गया है। कोरोना काल में लोग आक्सीजन के लिए तरसते थे और अब जबकि कोरोना की तीसरी लहर सिर पर है तो पेड़ों को काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएसी ने इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर को दी तो निगम कमिश्नर ने बागवानी के इंचार्ज किरपाल सिंह को इस मामले की जांच सौंपी है।
क्या कहते है अधिकारी
किरपाल सिंह का कहना है कि पेड़ काटने की सूचना मिली है। शिकायत पुलिस के पास कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को बताया गया कि आसपास दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनसे पेड़ काटने वालों का पता चल सकता है।