{"_id":"626d73a5d792e85bee07c66c","slug":"tiffin-bomb-blast-youth-manish-kumar-on-4-days-police-remand-ropar-news-pkl4492479131","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिफिन बम से धमाका करने वाला युवक मनीष कुमार 4 दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिफिन बम से धमाका करने वाला युवक मनीष कुमार 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीरतपुर साहिब। थाना नूरपुर बेदी के अंतर्गत पड़ती कलमा पुलिस चौकी के निकट टिफिन बम से धमाका करने वाले गिरोह का एक सदस्य हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना नूरपुर बेदी से एएसआई ने बताया कि आरोपी को शनिवार को श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उसका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
उन्होंने बताया कि इसका किन राज्यों में नेटवर्क है तथा किस-किस विस्फोटक धमाकों से इसके तार जुड़े हुए हैं उसकी गहराई से पूछताछ रिमांड के दौरान ही होगी।
26 वर्षीय मनीष कुमार कोई कामकाज नहीं करता था फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। जांच के बाद उस पर कितने मामले दर्ज हैं यह सामने आ जाएगा। गौरतलब है कि सीमावर्ती गांव सिंगा हिमाचल प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी गई जिसमें मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। मनीष कुमार टिफिन बम मामले में जुड़ा हुआ था मोटरसाइकिल पर अपने साथियों के साथ कलमा पुलिस चौकी में धमाका किया था उसके कुछ साथी पहले गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद मनीष को गिरफ्तार किया गया, इस टिफिन बम के तार मोस्ट वांटेड अपराधी हरेंद्र सिंह रिंदा से जुड़े हुए हैं। रिन्दा नूरपुर बेदी से कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा का साथी भी रहा है तथा नूरपुर बेदी क्षेत्र में कई युवकों के साथ उसकी तार जुड़ी हो सकती हैं। जिस गांव से आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया गया वह सीमावर्ती गांव है जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं क्योंकि हिमाचल में अपराध करने के बाद पंजाब में घूमने चले जाते हैं। वहीं पंजाब में अपराध करने के बाद हिमाचल में चले जाते हैं।
टिफिन बम गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है पंजाब पुलिस तथा हिमाचल पुलिस टिफिन बम से पर्दा हटाने के लिए एसआईटी का गठन हुआ है लगातार गिरफ्तारी हो रही है तथा युवकों को रिमांड पर लिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर खड़ा हो रहा है कि टिफिन बम जैसे घातक हथियार किस प्रकार से क्षेत्र में पहुंच रहे हैं तथा सुरक्षा एजेंसियों को कुछ पता ही नहीं चल रहा। युवक अपराध को अंजाम देने के लिए बेखौफ लगे हुए हैं।