{"_id":"616f28ba85bc73399c39f269","slug":"three-youths-looted-the-jeweler-s-shop-ludhiana-news-pkl430554233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के दम पर तीन युवकों ने लूटी ज्वेलर की दुकान, तीन लाख नकद और पांच लाख के जेवरात ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के दम पर तीन युवकों ने लूटी ज्वेलर की दुकान, तीन लाख नकद और पांच लाख के जेवरात ले गए आरोपी
विज्ञापन
लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हथियारबंद युवकों ने मंगलवार की रात को शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट की। हैरानी की बात यह है कि लुटेरों ने ज्वेलर की दुकानों को ही अपना निशाना बनाया। एक दुकान को तो लुटेरे लूटने में कामयाब हो गए, जबकि दूसरी दुकान लूटने में सफल नहीं हो सके।
दुकानदार की तेजी से लूट की वारदात बच गई। हंबड़ा रोड पर एक ज्वेलर की दुकान से तीन लाख रुपये की नकदी और पांच लाख की कीमत के जेवरात लूट कर फरार हो गए जबकि ताजपुर रोड पर लुटेरे फरार हो गए। दो लूट की वारदातों से महानगर की पुलिस में हड़कंप मच गया।
हंबड़ा रोड स्थित श्रीराम शरणम आश्रम के पास सतगुरु ज्वेलर की दुकान में दुकान मालिक किरण वर्मा बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक दुकान के बाहर आकर रुके। तीनों ने पगड़ी पहन रखी थी। दो युवक अंदर घुस गए और दोनों ने पिस्तौल दिखाकर किरण को शोर माचने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर गल्ले में पड़ी तीन लाख की नकदी और पांच लाख कीमत के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया।
उधर, ताजपुर रोड पर स्थित एसएस ज्वेलर की दुकान में दुकान मालिक बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और दुकान मालिक को पिस्तौल दिखाई और जेवरात देने की बात की। इसी दौरान लुटेरों की गन पर दुकानदार ने हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। दुकानदार का शोर सुन कर लोग इकट्ठा हो गए।
लोगों को देख आरोपी बाइक वहीं छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद एसीपी दविंदर कुमार चौधरी, सीआईए 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।