फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three prisoners injured during fight among prisoners in Ropar jail

Ludhiana News: रोपड़ जेल में बंदियों में हुए झगड़े के दौरान तीन बंदी घायल

Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three prisoners injured during fight among prisoners in Ropar jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। दीपावली वाली रात वीरवार को जिला जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में तीन बंदी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल हुए बंदियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया।

बंदी सुखविंदर वासी दुमणा ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद है तथा शुक्रवार रात जेल में हुए झगड़े के दौरान वह समझौता करवा रहे थे तो बाॅक्सर गुट के चार पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सुखविंदर ने बताया कि उसके सिर पर नुकीले हथियार से हमला किया गया है।उधर, सुखविंदर के परिजनों ने घटना पर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना सिटी के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि उन्हें जेल की ओर से तो कोई जानकारी नहीं मिली है पर सरकारी अस्पताल से मिली सूचना में बताया गया है जेल में हुए झगड़े के दौरान तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed