फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested for robbing money exchanger on the strength of arms

मनी एक्सचेंजर को हथियारों के बल पर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing money exchanger on the strength of arms
लुधियाना। डाबा इलाके में कुछ दिन पहले मनी एक्सचेंजर को हथियार दिखाकर साठ हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर भगवान चौक स्थित जैमल सिंह रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल, खिलौना पिस्तौल और तेजधार हथियार के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी स्थित सुंदर नगर की गिल कालोनी निवासी राहुल बेवड़ा, शिमलापुरी निवासी करण सिंह उर्फ करण और गांव लोहारा स्थित रेड़ू साहिब रोड़ निवासी इंद्र सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि पुलिस पार्टी ने भगवान चौक स्थित जैमल सिंह रोड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते हैं और आरोपियों ने ही कुछ दिन पहले डाबा इलाके में मनी एक्सचेंजर के दफ्तर में घुसकर साठ हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से हथियार और खिलौना पिस्तौल के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी राहुल बेवड़ा और करण ने ही मिलकर मनी एक्सचेंजर की दुकान पर हथियार के बल पर साठ हजार रुपये की लूट की थी। आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार और खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटा था।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ पहले भी हैं कई मामले दर्ज
आरोपियों ने कोई नई वारदात नहीं की है। उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी राहुल बेवड़ा पर तो तीनों में से सबसे ज्यादा मामले दर्ज है। राहुल के खिलाफ महानगर के कई थानों में हत्या, मारपीट, लूटपाट, नशा तस्करी, डकैती सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 2014 में हत्या का मामला माडल टाउन में दर्ज हुआ था। वह फरवरी 2021 में ही जमानत पर बाहर आया है। इसके अलावा आरोपी इंद्र उर्फ विक्की के खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed