फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three accused arrested in Barnala for murder of former panch

Ludhiana News: बरनाला में पूर्व पंच की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 09:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 05 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Barnala for murder of former panch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बरनाला। कस्बा शैहना के पूर्व पंच सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मीडिया से बातचीत में पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में शैहना निवासी हरजिंदर सिंह जिंदर, गुरदीप दास दीपी बाबा और जगविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यारोपी हरजिंदर सिंह का सुखविंदर सिंह कलकत्ता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचायती विवाद भी शामिल हो सकता है लेकिन प्रारंभिक जांच में केवल पैसों के लेन-देन की बात ही सामने आई है। उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह कुछ दिन पहले आरोपी जगविंदर सिंह के साथ लुधियाना से अवैध पिस्तौल लेकर आया था। उसने घटनास्थल पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसे मांगे थे। वहां उनकी बहस हुई और उसने सुखविंदर पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। हरजिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। गुरदीप दास दीपी बावा के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। डीआईजी ने बताया कि सुखविंदर सिंह का हथियार लाइसेंस 2029 तक वैध था, जबकि उसने डीसी बरनाला से एनओसी लेकर अपना लाइसेंसी हथियार मई 2025 में बेच दिया था। अब वह नया हथियार खरीदने वाला था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई राजनीतिक एंगल सामने नहीं आया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सुखविंदर के परिवार द्वारा दिए जा रहे धरने के संबंध में डीआईजी ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed