{"_id":"65b7e25e8d990c5665090f56","slug":"thermal-plant-land-purchase-and-sale-cases-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-100656-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: थर्मल प्लांट की हजारों गज जमीन खरीद-फरोख्त मामले में चार लोगों पर केस दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: थर्मल प्लांट की हजारों गज जमीन खरीद-फरोख्त मामले में चार लोगों पर केस दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। मलोट रोड पर स्थित गुरु नानक देव थर्मल प्लांट की हजारों गज जमीन को गलत तरीके से बेचने एवं खरीदने के मामलें की जांच के बाद डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर चार लोगों पर केस दर्ज करने के लिए कहा है। उक्त चारों लोगों में एक प्राइवेट डाॅक्टर एवं प्राॅपर्टी डीलर और जमीन वेचने वाले दो भाई शामिल है। इसके अलावा उक्त पूरे घोटाले में माल विभाग के कई अधिकारी अंडर स्कैनर रखे गए हैं, जिनकी शमूलियत के बारे में गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी। जानकारी के अनुसार पिछले समय के दौरान दो सगे भाइयों ने गुरु नानक देव थर्मल प्लांट वाली बारह हजार गज जगह को प्राॅपर्टी डीलर के जरिये एक प्राइवेट डाॅक्टर को कौड़ियों के दाम में बेच दी थी। इसकी रजिस्ट्री भी डाॅक्टर ने अपने नाम करवा ली थी। कुछ माह पहले जब उक्त पूरा मामला डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे के ध्यान में आया, तो उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों के जरिये उक्त पूरे मामले की जांच करवाई।