फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The youth was missing for two days, the body was found from the plot

दो दिन से लापता था युवक, प्लाट में बने कमरे से मिला शव

Thu, 12 May 2022 05:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
The youth was missing for two days, the body was found from the plot
लुधियाना। दुगरी के धांधरा रोड पर एक खाली प्लाट में दो दिनों से लापता युवक का शव मिला है। आशंका है कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान धांधरा रोड निवासी नवनीत के रूप में हुई है। शव का पता भी उस समय चला जब परिवार वाले नवनीत को तलाशने गए। शव देख उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। थाना सदर की पुलिस ने नवनीत की मां ऊमा देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक नवनीत की मां ने बताया कि नवनीत ऑटो चलाता था और दो दिन पहले ही ऑटो किराए पर लाया था, ताकि उसे चलाकर घर चला सके। ऊमा देवी के मुताबिक नवनीत काफी समय से नशा करता था, उसे कुछ समय नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया तो वह नशा छोड़ गया था। ऊमा देवी ने आरोप लगाया कि इलाके में कई युवा नशे की चपेट में है। धड़ल्ले से नशा बिक रहा है। वहीं युवक उनके बेटे को दोबारा ले जाने लगे और नशा करवाने लगे। कई बार नौजवानों को मना किया गया, लेकिन वह चोरी छिपे उसे अपने साथ ले जाते थे। बुधवार को सुबह वह ऑटो चलाने की कहकर लड़कों के साथ चला गया।
विज्ञापन

नवनीत पूरा दिन घर नहीं आया। उसका ऑटो भी जैन मंदिर के पास मिला। नवनीत के पिता बीमार है, जिस कारण परिवार की हालत दयनीय है। वीरवार को सुबह जब परिवार वाले उसे ढूंढते हुए इलाके में एक चाय वाले के पास पहुंचे तो खाली प्लाट में बने कमरे में नवनीत का शव पड़ा था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के आने के बाद पता चला कि शव के पास पुलिस को 2 सिरिंज भी मिली हैं। नवनीत की आंखों से खून निकला हुआ था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें संदेह है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। क्योंकि बेटी की आंखों से खून निकल रहा है। बेटे के सिर पर भी चोट लगी है। इसलिए ये मामला कत्ल का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है थाना प्रभारी
थाना सदर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में आशंका जाहिर की गई है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। परिवार ने आरोप लगाए थे, जांच की गई थी, लेकिन ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला जिससे हत्या का पता चल सके। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed