फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The woman who got off the bus was given a lift, misdeed by taking her to a deserted place

बस से उतरी महिला को दी लिफ्ट, सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 28 Mar 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The woman who got off the bus was given a lift, misdeed by taking her to a deserted place
लुधियाना। एक बस अड्डे पर बस से उतरी महिला ने जब बाइक सवार से रास्ता पूछा तो युवक ने जबरदस्ती महिला को लिफ्ट दी बैठाकर ले गया। आरोपी ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दीं और वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत थाना कूमकलां पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 26 मार्च को अपनी बुआ से मिलने के लिए जा रही थी। जब वह सुबह करीब 10:20 बजे कटानी कलां में बस अड्डे के नजदीक बस से उतरी। तब पीड़िता ने एक अज्ञात युवक से गांव का रास्ता पूछा। उस अज्ञात युवक ने पीड़िता से कहा कि वह भी उसी गांव जा रहा है। तब युवक ने पीड़िता को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार होते समय महिला से 11 हजार रुपये लूटकर धमकियां देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed