फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The speeding car went out of control and fell from the flyover; death of a young man

Ludhiana News: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फ्लाईओवर से गिरी<bha>;</bha> एक युवक की मौत

Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
The speeding car went out of control and fell from the flyover; death of a young man
तीन घायलों में से दो को अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दक्षिणी बाईपास पर गेड़ी रुट पर निकले महानगर के चार युवकों की तेज रफ्तार कार लाडोवाल की तरफ से आते हुए फ्लाईओवर से बेकाबू होकर नीचे गिर गई जिससे कार में सवार चारों युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना पीएयू की पुलिस ने लोगों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक युवक अभी भी डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। मृतक की पहचान अगर नगर निवासी बकुल जिंदल के रूप में हुई है। दो दिन पहले इसी इलाके में कारों की रेस लगाने की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। जिस कारण पुलिस इस मामले को उसी से जोड़कर देख रही है। हालांकि रात को जब पुलिस वहां पहुंची तो युवकों की कार के अलावा बाकी सिर्फ आवाजाही ही थी। पुलिस ने जांच के बाद बकुल जिंदल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि बकुल जिंदल और उसके तीन दोस्त होंडा सिटी कार में सवार होकर शनिवार की रात को गेड़ी रुट पर निकले थे। श्रीराम पब्लिक स्कूल के पास उनकी कार तेज रफ्तार होने के कारण फ्लाईओवर से नीच गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed