फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The sparrow will change their way due to the thunder of the clouds, the eagle flies against the storms

बादलों की गरज से चिड़िया रास्ता बदलती होंगी, बाज तूफानों के उलट उड़ता है

Wed, 04 May 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The sparrow will change their way due to the thunder of the clouds, the eagle flies against the storms
लुधियाना। दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए जा चुके लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस थाने में पोस्टर लगने के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए। सुबह सिमरजीत सिंह बैंस की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा गया कि बादलों की गरज सुनकर चिड़िया अपना रास्ता बदल लेती होंगी, मगर बाज हमेशा तूफानों के उलट उड़ता है और मंजिल फतेह करता है। कोई पहली बार नहीं सियासी बदलाखोरी से झूठे पुलिस मुकदमे दर्ज किए गए हों। वक्त का फेर है और वाहेगुरु की अपार बख्शीश सदका पाक साफ होकर इस मुकदमे से बाहर आऊंगा और साजिश करने वालों को बेपर्दा करके दम लूंगा...लोक इंसाफ पार्टी।
विज्ञापन

जेसीबी रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी बैंस और उनके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि यह भी चेक किया जा रहा है कि पोस्ट कहां से डाली गई है। पूर्व विधायक के सभी नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। उनके करीबी साथियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अदालत ने प्रॉपर्टी अटैच करने के जारी कर रखे हैं आदेश
पीड़िता की तरफ से वकील हरीश राय ढांडा ने कहा कि अदालत ने दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की प्रॉपर्टी अटैच करने के आदेश जारी कर रखे हैं। अब पुलिस को चाहिए कि अदालत के आदेश की तामील की जाए। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी भी अदालत ने पुलिस से मंगवाई है। अब पुलिस की ड्यूटी बनती है कि इस मामले में आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed