फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The person who called two people including a doctor and demanded extortion money of Rs 30 and Rs 10 lakh, caught

Ludhiana News: डाॅक्टर समेत दो लोगों को फोन कर 30 व 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला काबू

Thu, 18 Jul 2024 04:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 18 Jul 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
The person who called two people including a doctor and demanded extortion money of Rs 30 and Rs 10 lakh, caught
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किए दो फोन बरामद
विज्ञापन


आरोपी करता डेटिंग पेटिंग का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। शहर के एक नामी डाॅक्टर समेत दो लोगों को फोन कर उनसे 30 एवं 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को सीआईए 2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनय निवासी नामदेव नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से दोनों फोन भी बरामद किए हैं।
वीरवार को एसएसपी दीपक पारिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर फोन करके 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है और न देने की एवज में उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनको फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबर की टेक्निकल तरीके से जांच शुरू कर दी। इसी जांच के दौरान पुलिस ने विनय निवासी नामदेव नगर बठिंडा को संतपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से दोनों फोन बरामद कर लिए गए हैं, जो उसने दोनों शिकायतकर्ता से रंगदारी मांगने के लिए उपयोग किए थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने जिन दो लोगों से रंगदारी मांगी थी, उनमें से एक शहर के नामी डॉक्टर हैं, जिनसे 30 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed