फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The murderer who fled to Bangkok after killing the woman was caught

Ludhiana News: महिला की हत्या के बाद बैंकॉक भागने वाले हत्यारोपी काबू

Fri, 17 May 2024 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 17 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The murderer who fled to Bangkok after killing the woman was caught
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना के पायल क्षेत्र में करीब 9 महीने पहले एनआरआई की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी कुनैल गांव थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।



महिला की हत्या करने के बाद आरोपी बैंकॉक भाग गया था। आरोपी के भारत वापस आते ही पुलिस ने उसे कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन








43 वर्षीय रंजीत कौर का पति और दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। रंजीत कौर पायल में अकेली रहती थी। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती विनोद कुमार से हो गई थी। विनोद पायल में आकर रंजीत कौर से मुलाकात करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




4 सितंबर 2023 को विनोद कुमार होशियारपुर से पायल रंजीत कौर से मिलने आया था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इस पर विनोद ने रंजीत कौर की हत्या कर दी थी। रंजीत कौर का पति इटली में रहता है। एक बेटा कनाडा और दूसरा पुर्तगाल में रहता है। पायल में बने घर में रंजीत कौर अकेली रहती थी। 4 सितंबर 2023 की शाम को पड़ोस के लोगों ने उसे ठीक ठाक देखा था। इसके बाद रंजीत कौर को नहीं देखा गया था। 5 सितंबर की शाम को रंजीत कौर का फोन बंद आ रहा था।



कनाडा में रहने वाले बेटे ने अपने एक दोस्त को घर भेजा था। इस युवक ने घर की बेसमेंट के पास रंजीत कौर का लहूलुहान शव देखा था। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। इटली से रंजीत कौर का पति और कनाडा से बेटा लौटे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।



वहीं, घर की एक दीवार पर मृतका के जेठ का नाम लिखा गया था, जो किसी केस में लुधियाना जेल में बंद है। ऐसा आरोपी ने इसलिए लिखा था कि हत्या का शक मृतका के जेठ पर चला जाए। आरोपी घर से कीमती सामान के अलावा रंजीत कौर का फोन भी साथ ले गया था। वाई-फाई से व्हाटसएप पर रंजीत कौर के पति और बेटे को फोन पर धमकियां दी गई थी।




















पायल के डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि हत्यारोपी विनोद कुमार के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 2017 में आरोपी ने ट्रैवल एजेंसी खोली थी। इसके बाद फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती रंजीत कौर से हुई थी। आरोपी बैंकॉक से कई देशों का वीजा लगाकर आगे निकलना चाहता था। वह यूरोप जाने की तैयारी में था, लेकिन पहले ही खन्ना पुलिस की तरफ से एलओसी जारी की हुई थी। इसकी वजह से आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। उसका 4 दिनों का रिमांड लेकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed