फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The head of the Dussehra committee was accused of robbing two and a half lakh rupees by attacking him

दशहरा कमेटी के प्रधान पर कातिलाना हमला कर ढाई लाख रुपये लूटने का आरोप

Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The head of the Dussehra committee was accused of robbing two and a half lakh rupees by attacking him
लुधियाना। ग्यासपुरा के शमशानघाट के पास लगे दशहरा मेला कमेटी के प्रधान राधेश्याम गुप्ता पर कातिलाना हमला कर लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। पैसे लूटने का आरोप लगाकर राधेश्याम ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दी। पुलिस पहुंची और जांच के किए बिना चली गई। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि पैसा लूटने वाला एक आरोपी का रिश्तेदार पंजाब पुलिस में है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके अलावा भी राधेश्याम ने कई आरोप लगाए। इस बारे में जब थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित से बात गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राधे श्याम गुप्ता ने बताया कि डाबा इलाके में दशहरा मेला लगा है और मेले का पूरा प्रबंधन उनके अधीन है। रात करीब दस बजे वह मेले से कलेक्शन कर गिनती कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक आए और मोटरसाइकिल गुम होने के बारे में पूछने लगे। तीनों नशे में लग रहे थे और उनके पास तेजधार हथियार भी थे। बात करते-करते आरोपियों ने धक्का मुक्की की और कातिलाना हमला कर पास पड़े पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। राधे श्याम ने आरोप लगाए कि फोन करने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राधे श्याम ने आरोप लगाया कि पैसे लूटने वाले एक व्यक्ति का रिश्तेदार पुलिस में तैनात है। थाना डाबा की पुलिस उसके दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कातिलाना हमला कर लूटपाट करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल कुलवंत सिंह को हमलावरों का साथ देने के आरोप में सस्पेंड किया जाए। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित ने राधे श्याम के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि अगर ढाई लाख रुपये लूटने की कोई बात होती तो पुलिस के पास सूचना जरूर आती। पुलिस के पास कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed