फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The havoc of dengue is not stopping, 63 new cases found in district Ludhiana on Sunday

नहीं थम रहा डेंगू के डंक का कहर, रविवार जिला लुधियाना में मिले 63 नए केस

Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The havoc of dengue is not stopping, 63 new cases found in district Ludhiana on Sunday
लुधियाना। शहर में डेंगू के डंक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लुधियाना जिले में डेंगू के 63 नए केस सामने आए हैं। इस तरह अभी तक जिला लुधियाना में डेंगू 759 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। संदिग्धों की संख्या 2308 पहुंच चुकी है। शनिवार देर रात से हो रही बरसात के चलते डेंगू का कहर और बढ़ सकता है। जिला प्रशासन और सेहत विभाग आम लोगों को डेंगू के मच्छर से बचने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार रविवार को जिले में डेंगू के 63 नए केस सामने आए है। इसमें सबसे ज्यादा महानगर लुधियाना में 48 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। खन्ना में तीन और जगरांव से दो केस मिले हैं। बाकी दस डेंगू पीड़ित विभिन्न गांवों में पाए गए हैं। सेहत विभाग की तरफ से आम लोगों को अपने घर या फिर आसपास एरिया में साफ पानी ज्यादा दिन तक नहीं भरने देने के लिए कहा है, ताकी डेंगू मच्छर पनप न सके। वहीं लोगों को दिन के समय मच्छरों से विशेष बचाव करने के लिए कहा गया है, क्योंकि डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed