फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The farmers protest the agricultural ordinance

किसानों ने कृषि अध्यादेश का किया विरोध, पांचवें दिन फूंके पुतले

Sat, 29 Aug 2020 05:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
The farmers protest the agricultural ordinance
सुनाम के गांवों में आयोजित रैलियों को संबोधित करते किसान प्रतिनिधि - फोटो : SANGOOR
खेती अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का पांच दिनों का आंदोलन समाप्त हो गया है। ब्लाक सुनाम के अधीन आते 32 गांवों में यूनियन ने नाकाबंदी करके सियासी नेताओं को गांवों में आने से रोका। शनिवार को आंदोलन के अंतिम दिन भी केंद्र सरकार के पुतले फूंके गए। किसान परिवारों की महिलाओं ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल, प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक ने कहा कि उनके परिवारों को बर्बाद करने के अलावा केंद्र सरकार उनके रोजगार भी छीनेगी। इस बिल को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। किसान यूनियन के हर आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। केंद्र की उक्त नीतियां पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। सात सिंतबर को किसान संघर्ष कमेटी के आंदोलन का समर्थन कर पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने दिए जाएंगे। 15 से 20 सिंतबर तक पटियाला में धरने दिए जाएंगे। मौके पर जसविंदर सिंह, जगतार सिंह, कृपाल सिंह, दर्शन सिंह, हरबंस सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed