फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The exodus of Kashmiri Pandits and the killing of the Sikh principal cannot be tolerated.

कश्मीरी पंडित परिवारों का पलायन और सिख प्रिंसिपल का कत्ल सहन नहीं होगा

Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
The exodus of Kashmiri Pandits and the killing of the Sikh principal cannot be tolerated.
लुधियाना। आतंकवाद के कारण कश्मीरी पंडितों का पलायन देश की लिये शर्मनाक है। यह कहना है शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी का। शाही इमाम ऐतिहासिक जामा मस्जिद में वीरवार को पत्रकारो से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में सिख प्रिंसिपल सहित अन्य लोगों पर आतंकी हमला सहन नहीं किया जा सकता। इसका हर स्तर पर जवाब देना होगा। शाही इमाम ने कहा कि इस बीच कश्मीर की मस्जिदों से हम वतन हिंदू भाइयों के हक में किए जा रहे ऐलान सराहनीय हैं। इसके साथ ही सभी कश्मीरियों को अपने हिंदू-सिख पड़ोसियों के लिए आतंकवाद का मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन

शाही इमाम पंजाब ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम सब को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। एक सवाल के जवाब में शाही इमाम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कश्मीर की समस्या को लेकर नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को चाहिए कि कश्मीर के हालात को दुरुस्त करने के लिए वहां की सभी कौमों के साथ मंथन कर सब का विश्वास हासिल करे। कश्मीर में हिंदू-सिख समुदाय का कत्ल, आए दिन कश्मीरी मुसलमानों की हत्याएं सियासी साजिश है।

हम सब को मिल कर इन साजिशों को बेनकाब करना होगा। लहू-लहू होता है चाहे हिंदू का हो, सिख का या मुस्लिम का। केंद्र सरकार को चाहिए कि वादी से पलायन करके आए कश्मीरी पंडितों को पूरी सुरक्षा के साथ वापस कश्मीर में आबाद करे और सरकार उनके नुकसान की भरपाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed