फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The driver of the tractor-trolley was shot and looted, Ludhiana

ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को गोली मारकर लूटा

Sun, 07 Mar 2021 05:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
The driver of the tractor-trolley was shot and looted, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। मोगा से शनिवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली पर चारा लेकर लुधियाना आ रहे व्यक्ति को बाइक सवार दो लुटेरों ने गोली मार पांच सौ रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। घायल की पहचान मोगा के चड़ीक रोड निवासी चमकौर सिंह के तौर पर हुई है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना जगरांव पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में चमकौर सिंह शनिवार देर रात को वह चारे से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर लुधियाना आ रहा था। जगरांव के गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के पास ट्राली का टायर पंचर हो गया। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने उसके साथ बात करनी शुरू की। एक युवक ने पिस्तौल दिखा सारा सामान हवाले करने के लिए कहा। बकौल चमकौर सिंह उसने उनका विरोध करने के लिए ट्राली में रखी लोहे की राड निकाल ली।
विज्ञापन

इस पर तैश में आकर लुटेरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी वह जमीन पर गिर गया। इसकेबाद लुटेरे उसकी जेब से पांच सौ रुपये और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घायल चमकौर सिंह ने मोबाइल फोन से घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले जगरांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सिटी थाना जगरांव प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्या कर नौ लाख की हो चुकी है लूट
उल्लेखनीय है कि कि एक मार्च की देर रात को मंडी गोबिंदगढ़ से स्क्रैप बेचकर नौ लाख रुपये लेकर लौट रहे ट्रक चालक की तेज हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक जिला मोगा के गांव लंडेके वासी इंदरजीत सिंह था। मामले में पुलिस दावा कर रही है कि हत्या करने वाला स्क्रैप व्यापारी का पुराना मुलाजिम है। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्या के मामले में अभी जगरांव पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed