फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Teenager dies due to drowning while bathing in Satluj river

Ludhiana News: सतलुज दरिया में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning while bathing in Satluj river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नयां नंगल पुलिस चौकी के तहत पड़ते गांव मथरा के एक 13 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र की सतलुज दरिया में नहाते समय डूबकर मौत हो जाने की जानकारी मिली है। नयां नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार की मानें तो गांव मथरा निवासी 13 वर्ष का बालक लखविंद्र सिंह सुपुत्र सतपाल अपने दोस्तों के साथ गांव खमेड़ा में सतलुज दरिया पर नहाने गया था लेकिन अचानक पैर फिसलने से लखविंद्र सतलुज दरिया में गिर गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया।

गोताखोर कमलप्रीत सैनी की टीम ने कड़ी मशक्कत के उपरांत शव को बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा परिजनों को इकलौता बेटा था। फिलहाल परिजनों की अपील पर पुलिस ने किसी भी तरह को कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed