{"_id":"d0ab4331c6bf9dc1c67cee54f63bee0b","slug":"swine-flu-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से लुधियाना में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से लुधियाना में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में दाखिल दो मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इनकी पहचान बठिंडा निवासी 30 वर्षीय महिला और मोगा निवासी 34 वर्षीय महिला के तौर पर हुई है। दोनों का इलाज लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इसी के साथ चालू सीजन के दौरान स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। सीजन के दौरान 122 संदिग्ध मरीज सामने आए थे। लैब टेस्ट के बाद 22 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे। जिला मलेरिया अफसर डॉ. रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि की।
शहर के विभिन्न अस्पतालों में सात स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से चार मरीज निगेटिव और तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। फरीदकोट निवासी 32 वर्षीय युवक का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है, जबकि लुधियाना निवासी 57 वर्षीय महिला का इलाज सीएमसी अस्पताल और बठिंडा निवासी 34 वर्षीय महिला का इलाज डीएमसी अस्पताल में हो रहा है। डॉ. रमेश का कहना है कि विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए अलग से आइसोलेटेड वार्ड स्थापित किए गए हैं।