{"_id":"614f11d88ebc3e0de45dcf1d","slug":"sukhwinder-singh-got-bail-from-the-court-directly-reached-village-sarabha-ludhiana-news-pkl4279319143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत से मिली सुखविंदर सिंह को जमानत, सीधे पहुंचे गांव सराभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत से मिली सुखविंदर सिंह को जमानत, सीधे पहुंचे गांव सराभा
विज्ञापन
हलवारा। ऐतिआणा गांव में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूचनात्मक बोर्ड पर कालिख पोत चर्चा में आए इंकलाब जिंदाबाद लहर के संस्थापक सुखविंदर सिंह को हलवारा अदालत से जमानत मिल गई है। वह शनिवार सीधा शहीद करतार सिंह सराभा के जद्दी गांव सराभा पहुंचे।
थाना सुधार की पुलिस ने सुखविंदर सिंह हलवारा और समाजसेवी सुख जगरांव पर मुकदमा दर्ज किया था। शहीद सराभा की प्रतिमा को नतमस्तक होने के बाद सुखविंदर सिंह हलवारा ने एलान किया कि हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखे जाने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज कर ले वह पीछे नहीं हटेंगे। शहीद करतार सिंह सराभा लोक भलाई मंच की तरफ से सुखविंदर सिंह हलवारा का विशेष सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुखविंदर सिंह हलवारा और समाजसेवी सुख जगरांव ने फेसबुक पर लाइव होकर हवाई अड्डे के बोर्ड पर कालिख पोत कर वहां शहीद करतार सिंह सराभा की तस्वीर वाला बैनर लगा दिया था। इस बैनर पर हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर करने और इलाके के लोगों को पहल के आधार पर योग्यता के हिसाब से हवाई अड्डे में नौकरी देने की मांग भी लिखी गई थी। सुखविंदर सिंह हलवारा और लोक भलाई मंच के बलदेव सिंह ने कहा कि आसपास की 72 पंचायत के प्रस्ताव पारित करने के बावजूद हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर नहीं रखा गया। इसके अलावा अप्रैल 2020 में भी लाखों लोगों के हस्ताक्षर करवाकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन सरकार ने हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर रखने की बजाए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हलवारा रख दिया। बीजेपी को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टी के नेता हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोगों की आवाज सरकार के कान तक नहीं पहुंच रही। इस मौके पर बलदेव सिंह सराभा के अलावा परमजीत सिंह पम्मा, राजदीप सिंह आंडलू, तारा सिंह तलवंडी, मनप्रीत सिंह अकालगढ़ लोक भलाई मंच के सदस्यों ने सुखविंदर सिंह हलवारा को सम्मानित किया।