{"_id":"616f1e8505f8814c3f050def","slug":"sukhbir-singh-badal-promised-to-give-two-thousand-rupees-per-month-to-the-migrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सुखबीर बादल बोले- सत्ता में आने पर प्रवासियों के खाते में दिए जाएंगे हर माह दो हजार, प्रवासी वोटरों को लुभाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सुखबीर बादल बोले- सत्ता में आने पर प्रवासियों के खाते में दिए जाएंगे हर माह दो हजार, प्रवासी वोटरों को लुभाने की कवायद
Wed, 20 Oct 2021 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना(पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना(पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:07 AM IST
सार
पंजाब में विधानसभा जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, पार्टियां वोटरों को लुभाने की कवायद करती नजर आ रही हैं। मंगलवार को शिअद की रैली में प्रवासी मजदूरों के लिए सुखबीर सिंह ने कई वादे किए।
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अकाली दल ने प्रवासी वोट बैंक को लुभाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लुधियाना पहुंचे शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने हलका साउथ में कई जगह पर लोगों को संबोधित करते कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रवासियों (यूपी और बिहार) के खाते में दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यही नहीं, हलका साउथ में छठ पूजा के लिए एक बड़ा प्रांगण भी तैयार होगा। जहां पर लोग छठ पूजा कर सकेंगे। इसके अलावा हलका साउथ एरिया में एक धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा, जहां पर प्रवासियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। जब तक उन्हें कोई काम नहीं मिलेगा तब तक वह आराम से वहां रह सकते हैं। हलका साउथ में सबसे ज्यादा प्रवासी रहते हैं, इसलिए जूनियर बादल ने उनके वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए इस तरह की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप: मंत्री राणा गुरजीत बोले- बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ने से बुरे आर्थिक दौर में जाएगा पंजाब
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने अपनी सरकार के समय आटा-दाल, बिजली बिल 200 यूनिट माफ, स्कॉलरशिप, लड़कियों के लिए साइकिल, प्रवासी भलाई बोर्ड का गठन किया था। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले राशन कार्ड ही बंद कर दिए हैं।
यूपी, बिहार के लोग को टारगेट करते सुखबीर ने कहा कि इनके ही दम पर हमारी फैक्ट्रियां चलती हैं इसलिए प्रवासियों को सुविधाएं देना उनकी सरकार का फर्ज होगा। सरकार बनने पर नीले कार्ड फिर बनाए जाएंगे और आपके खाता में प्रति महीने दो हजार रुपये जमा किया जाएगा।