{"_id":"62a22665edf8c11f7156a19a","slug":"sukhbir-calling-himself-a-pantheist-friendly-but-acted-anti-pantheist-dhindsa-bernala-news-pkl4531856179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर खुद को कह रहे पंथक हितैषी लेकिन काम किए पंथक विरोधी : ढींडसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर खुद को कह रहे पंथक हितैषी लेकिन काम किए पंथक विरोधी : ढींडसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला। शिअद संयुक्त शुरू से ही जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार मांग करती आ रही है। गृहमंत्री अमित शाह को भी मिलकर रिहाई के लिए कह चुके हैं जबकि शिअद (बादल) के सुखबीर बादल तो अब ये बात कहने लगे हैं। यह बातें शिअद संयुक्त के दिग्गज नेता एवं पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने बरनाला में पत्रकारों से कहीं। सुखबीर बादल पर बरसते हुए कहा कि सुखबीर बादल द्वारा एसजीपीसी का प्रधान जेब से निकालना, एसजीपीसी को अपनी मनमर्जी से चलाना, डेरा सच्चा सौदा के मुखी को माफी देना जैसे काम किए हैं लेकिन खुद को पंथक हितैषी कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खुद के लिए प्रयोग होने वाली चीज यानी शराब पर टैक्स कम कर दिया जबकि पेट्रोल के रेट कम नहीं किए। अन्य सरकारों ने पेट्रोल रेट कम कर दिए हैं। पंजाब में कत्लेआम होने के कारण अब पंजाब के लोग बाहरी राज्यों को जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एससीबीसी स्कालरशिप मामले के घोटाले की भी जांच होनी चाहिए व आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य मनु जिंदल, एडवोकेट गुरविंदर सिंह गिदी, रम्मी ढिल्लो उपस्थित थे।
09बीएनएलपी02, बरनाला में मीडिया से बातचीत करते पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर ढींडसा।