फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Students of Kashmiri-Bihar clash in Gulzar College of Khanna, situation tense in Gulzar, student of Bihar

खन्ना के गुलजार कालेज में भिड़े कश्मीरी-बिहार के छात्र, गुलजार में स्थिति तनावपूर्ण, बिहार के छात्र सहमे

Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Students of Kashmiri-Bihar clash in Gulzar College of Khanna, situation tense in Gulzar, student of Bihar
गांव लिबड़ा के पास बने गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में देर रात कश्मीरी व बिहार छात्रों में हुई मारपीट के कारण बिहार के छात्र सहम गए हैं। सोमवार सुबह कश्मीरी छात्र फिर स्टडी टाइम के बाद कैंपस में इकट्ठे हुए। कश्मीरी छात्र के लीडर गौहर अली वानी ने मैनेजमेंट को धमकी दी कि कालेज के सभी कश्मीरी स्टूडेंट्स कालेज छोड़ देंगे। इस बीच बढ़ते तनाव के चलते गुलजार कालेज कैंपस में पुलिस तैनात कर दी गई। कश्मीर और बिहार के विद्यार्थियों पर नजर रखी जा रही है। सोमवार दोपहर कालेज स्टाफ के कुछ प्रतिनिधि भी कश्मीर के छात्रों से मिले, लेकिन बात नहीं बनी। कश्मीरी छात्रों को एक बार फिर से एक साथ देख बिहार के छात्र सहम गए। इसके बाद कोई भी बिहार का छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। कालेज में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि कश्मीरी छात्रों ने इससे पहले भी कालेज में उत्तराखंड के छात्रों से मारपीट की थी। उस वक्त कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिससे हालात बिगड़ गए थे। छात्रों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए कालेज में एक कैंडल मार्च निकाला गया था। उस मार्च में कालेज के सभी छात्र शामिल हुए लेकिन कश्मीर का एक भी छात्र मार्च में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed