फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stubble burning resumes in Punjab as weather clears, 116 cases so far

Ludhiana News: मौसम खुलते ही पंजाब में फिर जलने लगी पराली, अब तक 116 मामले

Sat, 11 Oct 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning resumes in Punjab as weather clears, 116 cases so far
-दो दिनों में पराली जलाने के 21 मामले, 2.75 लाख का जुर्माना, 60 मामलों में एफआईआर दर्ज व 38 रेड एंट्री
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम शुष्क होते ही खेतों में पराली फिर से जलने लगी है। शुक्रवार व शनिवार इन दो दिनों में ही पराली जलाने के 21 मामले हो गए हैं। इससे कुल मामलों की गिनती बढ़कर 116 पहुंच गई है।
अमृतसर जिला 62 मामलों के साथ पराली जलाने में सबसे आगे बना है। वहीं पीपीसीबी व सरकार ने भी पराली जलाने वालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस सीजन में अब तक 57 मामलों में 2.75 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 2.20 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है। 60 मामलों में सेक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और 38 रेड एंट्री दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

पंजाब में 30 सितंबर से लेकर 10 दिनों तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस दौरान कुछ दिन बारिश का मौसम भी रहा। इससे सरकार व पीपीसीबी ने राहत की सांस ली थी लेकिन मौसम खुलते ही अब फिर से पराली जलने लगी है। शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने के सात नए मामले हुए। वहीं शनिवार को पराली जलाने के 14 मामले हुए हैं। अमृतसर में अब तक सबसे ज्यादा 62 मामले, तरनतारन में 21 मामले, पटियाला में 10, बरनाला में तीन, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला में तीन, मालेरकोटला में चार मामले, होशियारपुर में दो, संगरूर में तीन और एसएएस नगर में एक मामला सामने आया है। पीपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक किसानों को लगातार पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जो पराली जला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उम्मीद है कि इस बार पूरे सीजन में पराली जलाने के मामलों में पिछले सालों की तुलना में काफी कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed