फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   strike, bank strike in ludhiana, ludhiana strike

एसबीआई के एसोसिएट्स बैंकों की हड़ताल

Fri, 20 May 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 20 May 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
strike, bank strike in ludhiana, ludhiana strike
लुधियाना में हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन करते बैंक इम्लाइज। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोगी बैंकों के मुलाजिमों ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल रखी। मुलाजिम सहयोगी बैंकों का एसबीआई में विलय के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले मुलाजिमों ने मिलर गंज में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मुलाजिमों ने साफ किया है कि एसबीआई में विलय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके खिलाफ मुलाजिम संगठन लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। हड़ताल के कारण सहयोगी बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ त्रावरणकोर भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंक हैं। सरकार इन पांचों बैंकों का एसबीआई में विलय करने जा रही है। इन बैंकों के मुलाजिम इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव नरेश गौड़ ने कहा कि देश भर में इन सहयोगी बैंकों की 67 हजार शाखाएं और नौ हजार एटीएम हैं। इन बैंकों का कुल व्यवसाय 900 हजार करोड़ रुपये है। इन बैंकों में 73 हजार अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। एसबीआई में विलय के बाद कई शाखाएं बंद हो जाएंगी। ऐसे में कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। 


गौड़ ने कहा कि आज बड़े नहीं अच्छी सेवाएं देने वाले बैंकों की जरूरत है। एसबीआई के विस्तार के लिए छोटे बैंकों का अस्तित्व खत्म करना कतई उचित नहीं है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक मल्हन, पवन ठाकुर, राजेश वर्मा, बलवंत राय और अश्वनी सिंगला समेत कई मुलाजिम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed