फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Strict action against drug addicts

Ludhiana News: पार्क और सड़क किनारे नशा करने वालों पर सख्ती, विभिन्न थानों में 11 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Strict action against drug addicts
नशा करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करी करने वालों के साथ अब कमिश्नरेट पुलिस ने सड़क किनारे और पार्कों में बैठकर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। कमिश्नरेट पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस ने 11 मामले दर्ज कर 11 ऐसे लोगों को काबू किया है जो नशा करने में जुटे थे। आरोपियों के कब्जे से दस रुपये का नोट, पाइप और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
थाना दरेसी पुलिस ने मोहल्ला पीरुबंदा निवासी हनी सिद्धू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जालंधर बाइपास के पास आरोपी से एक लाइटर, हेरोइन लगी पन्नी, प्लास्टिक का गिला, दस रुपये का नोट और पीने वाली पाइप बरामद की है। उधर, सलेम टाबरी पुलिस ने मोहल्ला पीरुबंदा इलाके में रहने वाले सुनील कुमार को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने कल्याण अस्पताल के पास रहने वाले अजय सुशील को बाबा थान सिंह चौक के पास नशा करते हुए काबू किया है। थाना डिवीजन चार पुलिस ने प्रताप सिंह वाला निवासी बरजिंदर सिंह को पेट्रोल पंप के सामने पार्क में बैठ हेरोइन का सेवन करते हुए को काबू किया। थाना दुगरी पुलिस ने हलवारा के टूसा रोड निवासी हरजीत सिंह को 200 फुटी रोड पर बने एक पार्क में नशा करते हुए को काबू किया। थाना शिमलापुरी पुलिस ने डाबा इलाके में रहने वाले मंजीत सिंह को मच्छी पार्क के पास नशा करते हुए को काबू किया है। इसके अलावा थाना शिमलापुरी पुलिस ने ही गांव डाबा के न्यू अमर नगर निवासी जसविंदर सिंह और न्यू शिमलापुरी निवासी इंद्रजीत सिंह को अलग अलग जगहों पर नशा करते हुए काबू कर उनके कब्जे से पाइप, हेरोइन लगी पन्नी और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना मोती नगर की पुलिस ने डॉ. अंबेदकर नगर कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में गश्त कर रही थी तो आरोपी सड़क किनारे ही हेरोइन का सेवन कर रहा था तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। थाना टिब्बा पुलिस ने गौतम कालोनी निवासी हरदीप सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी शक्ति नगर एक पार्क के पास नशा करने में लगा था तो उसे काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन लगी पन्नी और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed