फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   stray dog attacked nine-year-old boy in Ludhiana

Ludhiana: आवारा कुत्ते ने नौ साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, मुंह से उखाड़ा मांस, बचाने आए लोगों को भी काटा

Sun, 14 Dec 2025 02:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:08 PM IST
सार

लुधियाना के मॉडल ग्राम के गांधी नगर में रविवार की सुबह घर से दही लेने के लिए निकले नौ साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा जैसे ही रास्ते से गुजर रहा था तभी कुत्ते ने उसपर अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन
stray dog attacked nine-year-old boy in Ludhiana
कुत्ते के हमले में घायल बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के मॉडल ग्राम के गांधी नगर में रविवार की सुबह घर से दही लेने के लिए निकले नौ साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा जैसे ही रास्ते से गुजर रहा था तभी कुत्ते ने उसपर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे का मुंह पूरी तरह से नोच डाला और दांत मार कर गाल से मास उखाड़ दिया। 
विज्ञापन


बच्चे ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। किसी तरह से उन्होंने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। भागते हुए भी कुत्ते ने कई लोगो को काट लिया। किसी तरह से लोगों ने कुत्ते से बचाव किया और लहुलूहान बच्चे को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की पहचान सानिध्या के रूप में हुई है। जो नौ साल का है और इलाके में ही एक स्कूल में पांचवी कक्षा का विद्यार्थी है।
विज्ञापन


सानिध्य के पिता देसराज ने कहा कि उनका बेटा घर से दही लेने के लिए गली में जा रहा था। तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। सानिध्य कुत्ते से बचने के लिए भागा तो वह गिर गया। उसके चिल्लाने पर कुत्ते ने पंजों और दांत से उस पर हमला कर दिया। देसराज ने बताया कि करीब 1 मिनट तक कुत्ता उसके पीछे पड़ा रहा। बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर आए हैं जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अब उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाका निवासी अमनप्रीत कौर ने कहा कि आज उसे भी उसी कुत्ते ने काटा है। इलाके में कुत्ते ने कई लोगों को काटा है। अमनप्रीत कौर काम पर जा रही थी तो अचानक से कुत्ते ने टांग पर काट लिया। प्रशासन से मांग है कि इन कुत्तों को पकड़ा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed