फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stones pelted at passenger train on Firozpur line in Ludhiana, child injured

Ludhiana: शरारती तत्वों ने पैसेंजर ट्रेन पर किया पथराव, खिड़की पर बैठे आठ साल के बच्चे की सिर की हड्डी टूटी

Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

बच्चे के ताया इंद्रमोहन ने बताया कि वह अपने भाई और उसके परिवार के साथ पैसेंजर ट्रेन में यमुनानगर से फिरोजपुर जा रहे थे। लुधियाना का मॉडल ग्राम स्टेशन पार करते ही बद्दोवाल के पास ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई और एक पत्थर उनके भतीजे ध्रुव (8) के सिर में आ लगा।

विज्ञापन
Stones pelted at passenger train on Firozpur line in Ludhiana, child injured
पथराव में घायल बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में फिरोजपुर लाइन पर शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने पैसेंजर ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे ट्रेन में खिड़की की तरफ बैठे आठ वर्षीय बच्चे का सिर फट गया। पत्थर लगने से बच्चे के सिर की हड्डी (टेंपोरल बोन) टूट गई और वह बेसुध हो गया। उसे लहूलुहान अवस्था में बद्दोवाल स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतारा गया और एंबुलेंस मंगवाकर लुधियाना के दीप अस्पताल में पहुंचाया गया। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


बच्चे के ताया इंद्रमोहन ने बताया कि वह अपने भाई और उसके परिवार के साथ पैसेंजर ट्रेन में यमुनानगर से फिरोजपुर जा रहे थे। लुधियाना का मॉडल ग्राम स्टेशन पार करते ही बद्दोवाल के पास ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई और एक पत्थर उनके भतीजे ध्रुव (8) के सिर में आ लगा। सिर पर चोट लगते ही ध्रुव बेसुध हो गया। ट्रेन के स्टाफ ने ध्रुव को प्राथमिक उपचार दिया और उनको बद्दोवाल स्टेशन पर उतार दिया, मगर आरपीएफ या जीआरपी ने उनकी कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई शिकायत या मेमो नहीं मिला है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed