फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Special train will go from Amritsar to Prayagraj Mahakumbh via Ludhiana

Mahakhumbh Special Train: पंजाब से चलेगी स्पेशल ट्रेन, स्नान के बाद अयोध्या में करें राम लल्ला के दर्शन

Fri, 31 Jan 2025 02:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

पंजाब से महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। खास बात यह है कि महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद यह ट्रेन वापसी में आयोध्या धाम होकर आएगी, जिससे श्रद्धालु राम लल्ला के दर्शन भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Special train will go from Amritsar to Prayagraj Mahakumbh via Ludhiana
लुधियाना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं को स्नान करवाने और उसके बाद अयोध्या धाम स्थित श्रीराम लल्ला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की एक विशेष ट्रेन अमृतसर से लुधियाना होते हुए 7 फरवरी को प्रयागराज के लिए चलेगी। विश्व सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों की अगुवाई में ट्रेन अमृतसर से चलेगी और लुधियाना पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी। जहां स्नान करने के बाद ट्रेन अयोध्या धाम के लिए पहुंचेगी। वहां श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद ट्रेन वापसी के लिए चलेगी जो दस फरवरी की सुबह लुधियाना से होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

विज्ञापन


विश्व सनातन धर्म सभा के प्रधान पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्विनी सेखड़ी और लुधियाना से विश्व सनातन धर्म सभा के अशोक मल्होत्रा मल्होत्रा ने बताया कि पहली बार सभी भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन बुक करवाई गई है। इसमें 1100 यात्री एसी 3 टायर ट्रेन की 18 बोगियों में सवार होकर प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर मनाए जा रहे महाकुंभ मेले में पहुंचेगे। वहां स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 7 फरवरी को रवाना होगी जो अमृतसर से जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, अंबाला, दिल्ली से भक्त जनों को लेकर प्रयागराज पहुंचेगी। 8 तारीख को सभी भक्तजन प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे और रात्रि के समय स्पेशल ट्रेन सभी भक्तजनों को लेकर अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शनों के लिए रवाना होगी और 9 तारीख को पूरा दिन सभी भक्तजन अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन करेंगे फिर रात्रि 9 तारीख को स्पेशल ट्रेन वापस अमृतसर के लिए रवाना होगी जो की 10 फरवरी को अमृतसर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 5 साल से कम आयु के बच्चे अपने माता-पिता के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व सनातन धर्म सभा के अशोक मल्होत्रा और दीपक कुमार ने बताया कि लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो की इतने बड़े महाकुंभ में स्नान करेंगे और अपना जीवन सफल करेंगे पूरे विश्व से प्रयागराज में महाकुंभ के स्नान करने के लिए भक्तजन पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed