{"_id":"6283d7875351ce4ccb0294a3","slug":"six-nihang-singh-arrested-in-the-murder-of-the-youth-khanna-news-pkl4509175167","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में छह निहंग सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या में छह निहंग सिंह गिरफ्तार
विज्ञापन
समाराल पुलिस की गिरफ्त में कत्ल के आरोपी निहंग।
- फोटो : KHANNA
खन्ना। समराला क्षेत्र के कूहली कलां गांव में युवक की कुछ निहंग सिंहों की ओर से की गई हत्या के मामले में समराला पुलिस ने छह आरोपी निहंग सिंहों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, कमलजीत सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले में 9 निहंगों पर केस दर्ज किया था।
बता दें कि सोमवार को अवतार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक अवतार सिंह की एक लड़की के साथ फोन पर बात होती थी। 10 दिन पहले लड़की बिना बताए अपने घर से कहीं चली गई थी। लड़की के परिजनों को शक था कि अवतार सिंह उनकी लड़की के बारे में जानता है कि वह कहां है। पुलिस के मुताबिक गांव कुलेवाल जहां निहंग सिंहों का डेरा है। गुरुसेवक सिंह और बलविंदर सिंह जो फतेहगढ़ साहिब से आकर यहां डेरे में रह रहे हैं। लड़की के परिजनों ने उनसे बात की तो अवतार सिंह सहित सभी लड़की के गांव समझौते के लिए चले गए। जहां पशु वाले कमरे में निहंग सिंहों के साथ मिलकर अवतार सिंह को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद निहंग सिंह अन्य आरोपियों के साथ अवतार सिंह को अपने डेरे में ले गए। जहां लड़की और लड़का पक्ष में समझौता होना था। पुलिस के मुताबिक डेरे में आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक युवक की मां ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की
अवतार की मां बलजिंदर कौर का कहना था कि उसके बेटे पर लड़की के घरवाले इल्जाम लगा रहे थे कि उनकी लड़की उनके पास है। जबकि मेरे बेटे ने इस बात से इनकार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की का दादा हमें धमकी देकर गया था कि वह उसके लड़के को मार देंगे। इसके बाद उन्होंने अपने करीबियों के साथ निहंग सिंह को बीच में डालकर बात करनी चाही तो वह गांव कुलेवाल जो समराला के पास निहंगों का डेरा है, वहां गए। इसके बाद गांव कुलेवाल से निहंग सिंह लड़के वालों को लड़की के गांव उसके बेटे को समझौता कराने ले गए। लेकिन वहां धोखे से निहंग सिंहों बेटे का कत्ल कर दिया। मृतक की मां ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए।