{"_id":"6697f14fd4dd248c080b7fb2","slug":"six-accused-who-were-going-to-sell-stolen-bike-with-fake-number-arrested-arrested-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-105556-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगा बेचने जा रहे छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगा बेचने जा रहे छह आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2024 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के आठ दोपहिया वाहन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने पार्कों और सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगाकर बेचने के लिए जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में राहोंरोड की कृष्णा काॅलोनी निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी, जगीरपुर रोड स्थित गौतम काॅलोनी निवासी नरेश सिंह, राहोंरोड स्थित वर्धमान नगर निवासी जतिन शर्मा, टिब्बा रोड ग्रेवाल काॅलोनी स्थित सिमरनजीत सिंह नगर निवासी सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खी, राहोंरोड स्थित माडल काॅलोनी निवासी यश और बस्ती जोधेवाल स्थित सुभाष नगर निवासी सूरज कुमार उर्फ नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक एक्टिवा पर हैप्पी, नरेश और जतिन सवार होकर जा रहे थे। आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोककर कागजात की मांग की गई, लेकिन आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। आरोपियों ने बताया कि उक्त एक्टिवा चोरी की है और वह उसे बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीनों आरोपी सुक्खी, यश और नेपाली को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सात वाहन बरामद किए। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही वारदातों को अंजाम देते थे।