फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sikh Anand Karj legal recognition Norway

नार्वे में सिख आनंद कारज को मिली कानूनी मान्यता

Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sikh Anand Karj legal recognition Norway
फतेहगढ़ साहिब। नार्वे सरकार की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में हुए सिख आनंद कारज को कानूनी मान्यता मिल गई है। इससे पहले सिख विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी जाती थी। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास लियर नार्वे की तरफ से काफी समय पहले भी इसके लिए प्रयत्न किए गए थे। प्रबंधक कमेटियों की अदला-बदली कारण यह कानून लागू नहीं हो सका था। दरमन नार्वे के काउंसिलर अमृतपाल सिंह की अथक कोशिशों के बाद इसे मान्यता मिली।अमृतपाल सिंह कपूरथला में जन्में और लेखिका परमजीत कौर सरहिंद के दामाद है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, सचिव हरिंदरपाल सिंह और समूह कमेटी सदस्यों ने भी इस कार्य के लिए पूरा सहयोग दिया। यह कानून गुरुद्वारा श्री नानक निवास लियर में हुए आनंद कारज के लिए ही लागू हुआ है। अमृतपाल सिंह ने कुछ समय पहले ही सिख संगत और गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से पासपोर्ट पर पगड़ी वाली रिवायती फोटो लगवाने वाला कानून लागू करवाया था। पंजाबी भाईचारे की तरफ से अमृतपाल सिंह और कमेटी को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed