फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shoping in dhanteras, punjab, ludhiana

दशहरे के बाद धनतेरस पर लौटी रौनक

Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
shoping in dhanteras, punjab, ludhiana
अर्थिक मंदी से जूझ रहे कारोबारियों को दशहरे के बाद सोमवार को धनतेरस पर रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन


आज बाजारों में लोगों ने सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद इत्यादि की जमकर खरीदारी की। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 200 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कारोबार ठंडा ही रहा है।

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए लोगों ने आज बाजारों का रुख किया। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। फेडरेशन आफ  स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान बदीश जिंदल का कहना है कि पिछले साल धनतेरस पर लुधियाना में ढाई से तीन सौ करोड़ की बिक्र ी हुई थी, जबकि इस बार करीब दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ है।

आर्थिक मंदी का असर बाजार में देखने को मिला है, बावजूद इसके अन्य दिनों के मुकाबले आज बिक्री अधिक  रही। लोगों ने नई कारें, मोटरसाइकिल और वाहन खरीदे। पंजाब स्वर्णकार संघ के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी गोपाल भंडारी ने कहा कि दशहरे के बाद आज बाजार में रौनक देखने को मिली। पिछले साल धनतेरस पर सोने का दाम करीब 27,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का दाम 44 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास था।

इस बार सोने के दाम 26,200 रुपये और चांदी के दाम 36 हजार रुपये रहे। ऐसे में लोगों ने चांदी सोने की खरीदारी को भी प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed