फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SHO died on duty due to heartattack

ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 06 Jun 2021 08:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
SHO died on duty due to heartattack
लुधियाना। घल्लूघारा बरसी को लेकर शिवपुरी चौक में तैनात थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ तो वह बेहोश होकर नीचे गिर गए। साथी मुलाजिम उन्हें लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला परिषद दफ्तर में गारद इंचार्ज एएसआई हरबंस सिंह की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मूलरूप से फतेहगढ़ साहिब के गांव बस्सियां वैदवान पबाला निवासी थे। बीस दिन पहले ही वह लुधियाना के थाना दरेसी में तैनात हुए थे। इससे पहले वह मोहाली में थे। थाना दरेसी का चार्ज संभालने के बाद अपने लिए इस नए शहर को पहचानने और कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह रोज राउंड पर रहते थे। रविवार को सुबह 8 बजे भी वो शिवपुरी चौक के इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

वहीं जिला परिषद दफ्तर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात गारद इंचार्ज एएसआई हरबंस सिंह (52) की साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शव कब्जे में कार्रवाई शुरू की। एएसआई अविनाश राय ने बताया कि पुलिस को सुबह 10 बजे सूचना मिली थी कि जिला परिषद दफ्तर में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात गारद इंचार्ज एएसआई हरबंस सिंह शनिवार रात खाना खाकर सोए थे। सुबह जब वह नहीं जगे तो साथी उन्हें देखने गए। वहां चेक किया तो उनका निधन हो चुका था। हरबंस सिंह मूलरूप से बठिंडा के तलवंडी साबो के रहने वाले थे। हवलदार से प्रमोट होकर जब उन्हें एएसआई बनाया गया तो साथ ही उन्हें लुधियाना ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed