फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sharp weapons fired fiercely, a young man named Rocky got injured, investigation started

Ludhiana News: जमकर चले तेजधार हथियार, रॉकी नामक युवक घायल, जांच शुरू

Mon, 23 Sep 2024 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 23 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired fiercely, a young man named Rocky got injured, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल के मोहल्ला राजनगर में सोमवार को फिर दिनदहाड़े तेजधार हथियार चले। इस दौरान एक व्यक्ति पर हथियार से हमला कर तीन युवक फरार हो गए। युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
नंगल के अतिव्यस्त रहने वाले मोहल्ला राजनगर में एक प्रवासी द्वारा एक महिला की हत्या कर सनसनी फैलाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को फिर तीन लोगों ने एक युवक को तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका कारण क्या था यह तो फिलहाल जांच का विषय है लेकिन इस खूनी संघर्ष को देख मोहल्ले की महिलाओं की चीखें निकल गईं। घायल की पहचान रॉकी के तौर पर हुई है और रॉकी ने हमला करने वाले कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर राहुल शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि घायल का नाम रॉकी है और यह खूनी संघर्ष क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस खूनी संघर्ष में जो युवक घायल हुआ है उस पर पहले ही नशा बेचने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-२३ एनजीएल0२-घायल युवक से इस खूनी संघर्ष के बारे में जानकारी लेते थाना प्रभारी।
फोटो-२३ एनजीएल 03-इस खूनी संघर्ष के उपरांत दहशत में महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed