फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shaheed e azam, bhagat, singh games, finish

हैंडबॉल और बास्केटबॉल में लुधियाना का दबदबा

Fri, 19 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 19 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
shaheed e azam, bhagat, singh games, finish
गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेलों के अंतिम दिन सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


हैंडबॉल और बास्केटबॉल मुकाबलों में लुधियाना के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। हैंडबॉल लड़कियों के मुकाबले में लुधियाना की टीम पहले, रोपड़ की टीम दूसरे और जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों के मुकाबलों में लुधियाना पहले और पटियाला दूसरे स्थान पर रही। फुटबाल लड़के के मुकाबले में होशियारपुर पहले, गुरदासपुर दूसरे और जालंधर तीसरे स्थान पर रही। लड़कियां में फतेहगढ़ साहिब पहले, पटियाला दूसरे और शहीद भगत सिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल लड़कियों में लुधियाना पहले, अमृतसर दूसरे और पटियाला तीसरे स्थान पर रहा। जबकि लड़कों में लुधियाना पहले और जालंधर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को जिला स्पोर्ट्स काउंसिल की मोहर लगा कर चेक दिए गए, लेकिन उस पर किसी भी अधिकारी के साइन नहीं थे। जब पता चला तो कोच ने सभी से चेक इकठ्ठा किए। डीसी ने सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अफसर सतपाल को बुलाया और इसका कारण पूछा। डीएसओ ने बताया कि जल्दबाजी में चेक बांटने के चक्कर में साइन करना रह गया। चेक पर साइन कर दोबारा दिए जाएंगे। डीसी ने जल्द ही इसे ठीक करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed