{"_id":"604380078ebc3edb546465fd","slug":"sewage-treatment-plant-to-be-built-with-300-million-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4061794153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बुड्ढा दरिया को साफ कर कायाकल्प के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट को सरकार ने जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व मेयर बलकार सिंह संधू ने शनिवार को ताजपुर रोड पर जेल के पास बनने वाले 225 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। मंत्री आशु, मेयर बलकार सिंह संधू, कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरूआत करवाई।
ताजपुर रोड पर बनने वाले इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्लांट के बनने के बाद बुड्ढा दरिया में सीवरेज का पानी गिरना बंद हो जाएगा और दरिया साफ हो जाएगा। पंजाब सरकार ने बुड्ढा दरिया के कायाकल्प के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया था।
प्रोजेक्ट टेंडर के जरिये 519 करोड़ रुपये में एक निजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी इसके तहत बुड्ढा दरिया के किनारे सीवरेज लाइन बिछाएगी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को अपग्रेड करेगी। ताजपुर रोड पर 225 एमएलडी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यहीं से प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री आशु ने बताया कि दरिया के कायाकल्प प्रोजेक्ट का नींव पत्थर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने रखा था। अब कंपनी ने सबसे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू किया है तो इसका नींव पत्थर मेयर व पार्षदों के साथ मिलकर रखा गया। आशु ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के साथ ही दरिया में गंदगी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होना है। इसके लिए अफसरों को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यही नहीं नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में एक मानीटरिंग कमेटी भी गठित की गई है।