{"_id":"5f4a50a38ebc3e196371e794","slug":"scuffle-with-police-team-three-arrested-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl386143138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई
विज्ञापन
महिला की शिकायत के बाद जांच करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ कुछ युवकों ने हाथापाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस के सरकारी काम में बाधा डाली। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी फतेहगढ़ के गांव गगड़वाल निवासी कर्मजीत सिंह, उसके भाई जोरा सिंह और सुरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला वर्धमान इंक्लेव इलाके में रहने वाली कुलदीप कौर ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि उसका अपने पति आरोपी कर्मजीत सिंह के साथ विवाद चल रहा है। अदालत में उनका केस चल रहा है। आरोपियों ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने के लिए घर के बाहर खड़े है। आरोपी उसके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते है।
शिकायत मिलने पर ड्यूटी अफसर स्वर्ण सिंह पुलिस मुलाजिम के साथ घटनास्थल पर जांच करने के लिए गए। आरोपी साथ वाले प्लाट में खड़े थे। स्वर्ण सिंह ने आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही गाली गलौच करते हुए आरोपियों ने वर्दी पर भी हाथ डाला। पुलिस टीम ने थाने में सूचना देकर और फोर्स मंगवाया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।