फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   scared tenth student hanged her life

पेपर में नंबर आए कम तो डरी दसवीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Mon, 04 Apr 2022 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
scared tenth student hanged her life
लुधियाना। स्कूल में हुए टेस्ट में नंबर कम आने से घबराई 16 वर्षीय छात्रा हरनीत कौर ने रविवार को घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका जवद्दी कलां स्थित कनाल एवेन्यू इलाके में रहने वाली थी। घटना का पता उस समय चला जब हरनीत कौर की छोटी बहन गुरनिमरत कौर उसे बुलाने के लिए गई। अंदर बहन का शव रस्सी के सहारे लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर तुरंत अपनी मां कंवलदीप कौर को बताया।
विज्ञापन

मां बेटी का शोर सुन आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन

थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि हरनीत कौर माडल टाउन स्थित बीसीएम स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके कुछ समय बाद पेपर होने थे, लेकिन उससे पहले शनिवार को स्कूल में टेस्ट हुआ तो उसमें उसके नंबर कुछ कम आए। इसके बाद से ही वह परेशान हो गई कि उसका आने वाले पेपरों में क्या बनेगा। इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि हरनीत के पिता एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। रविवार को हरनीत दूसरी मंजिल में पढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां कंवलदीप कौर उसे खाना देने के लिए गई तो उसने कहा कि वह खाना रखकर चली जाएं और कुछ समय बाद वह खा लेगी। करीब एक घंटे तक हरनीत बाहर नहीं आई तो मां ने छोटी बेटी गुरनिमरत को भेजा कि वह बड़ी बहन को देखकर आए। जब गुरनिमरत देखने के लिए अंदर गई तो अंदर शव लटक रहा था। इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि उसके पेपर में नंबर कम आए थे तो वह परेशान थी। बाकी जांच की जा रही है कि कोई और कारण तो नहीं कि हरनीत ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed