फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Saras Mela inaugurated, Star Nights to begin with Gurdas Maan

Ludhiana News: सरस मेले का उद्घाटन, गुरदास मान से होगी स्टार नाइट्स की शुरुआत

Sat, 04 Oct 2025 06:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Saras Mela inaugurated, Star Nights to begin with Gurdas Maan
-गिप्पी गरेवाल करेंगे समापन समारोह में परफाॅर्म, सतिंदर सरताज के शो की टिकटें हुईं सेल
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाबी सभ्याचार को समर्पित सरस मेले का उद्घाटन शनिवार को कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया। पहले दिन स्टार नाइट्स की शुरुआत गुरदास मान की परफॉर्मेंस से होगी। समापन समारोह में गिप्पी गरेवाल परफाॅर्म करेंगे। 10 अक्तूबर को सतिंदर सरताज का शो भी होगा। डीसी हिमांशु जैन ने शनिवार को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी के ग्राउंड में होने वाले सरस मेले की तैयारियां का जायजा लिया। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए हुए हैं और उन्होंने अपने स्टाॅल लगाए हैं। सरस मेला देश के सभ्याचार के साथ-साथ पंजाबी के सभ्याचार को भी दर्शाता है।
स्टार नाइट्स के लिए पहले दिन गुरदास मान अपने गीतों से सभी को मस्त करेंगे। स्टार नाइट के लिए बनाए गए लाउंज में कुल तीन हजार सीटें हैं। इन सीटों को तीन श्रणियों में बांटा गया है। इसके अलावा प्रशासनिक और गेस्ट के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से है। पहले दिन ज्यादातर स्टॉल खाली रहे। प्रशासन ने मेले के उद्घाटन का समय भी तीन बार बदला। ढाई बजे के करीब उन्होंने मेले का उद्घाटन किया। प्रशासन ने इस बार स्टार नाइट की टिकट ऑनलाइन और ऑफ लाइन मोड पर बेची जा रही हैं। बुक माई शो और जिला प्रशासन की वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। टिकट तीन तरह के हैं जिनकी कीमत 500 रुपये, 1000 रुपये और 2500 रुपये रखी गई है। 500 रुपये की टिकट वालों को सबसे पीछे सीट मिलेगी। सरस मेले में एंट्री के लिए लोगों को 20 रुपये की टिकट लेनी होगी। इस टिकट पर मेला ग्राउंड में एक बार एंट्री होगी। टिकट की बिक्री के लिए मेला ग्राउंड के बाहर टिकट काउंटर बनाए गए हैं। जैसे-जैसे विजिटर की गिनती बढ़ेगी, जिला प्रशासन काउंटरों की गिनती भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

सरस मेले में आम लोगों की एंट्री फिरोजपुर रोड से गेट नंबर दो के जरिये होगी। आम लोगों के लिए पार्किंग पीएयू गेट नंबर दो से अंदर जाते ही बाई तरफ होगी। वहीं, शाम को स्टार नाइट्स के वक्त एक और पार्किंग बनाई गई है जो कि पीएयू सरकारी स्कूल के पास होगी। गेट नंबर चार से जो लोग अंदर जाएंगे वो अपने वाहन पीएयू सरकारी स्कूल में खड़े करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे
डीसीपी हेडक्वार्टर स्नेह दीप शर्मा ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरा मेला प्रांगण सीसीटीवी सर्विलांस में रहेगा ताकि हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सके। सुरक्षा के लिए 500 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। स्टार नाइट्स को लेकर सुरक्षा के और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed